चण्डीगढ़ के आक्रोशित हिंदुओं के प्रदर्शन के दौरान भगवामय हुआ सेक्टर-17 - News On Radar India

चण्डीगढ़ के आक्रोशित हिंदुओं के प्रदर्शन के दौरान भगवामय हुआ सेक्टर-17

हिंदू समुदाय ने एकजुट होकर पर बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ किया जबरदस्त रोष प्रदर्शन

305

 

चण्डीगढ़ : सेक्टर 17 प्लाजा में सनातन सुरक्षा समिति के आह्वान पर बांग्लादेश में हो रहे हिंदू व इस्कॉन मंदिरों पर हो रहे हमले व हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें शहर में बसे हिन्दू समुदाय का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यक्रम में उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह में भारी गुस्सा और जोश भरा हुआ था। हाथों में बैनरों पर नारे लिखे हुए थे:
बंद करो…बंद करो… बांग्लादेश में अत्याचार बंद करो…
ज़िंदाबाद जिंदाबाद…हिंदू एकता ज़िंदाबाद…
बंद करो बंद करो…हिंदुओं को निशाना बनाना बंद करो…

इस जोरदार रोष प्रदर्शन में प्लाजा पूरी तरह से भगवामय हो गया। यहां उपस्थित जन समूह को संबोधित संस्था के सरंक्षक स्वामी श्यामानंद जी, जो श्री कृष्ण परनामी निजदरबार, चण्डीगढ़ के संचालक भी हैं, ने कहा कि पूरे विश्व में गद्दारी की मिसाल देखनी है तो वह बांग्लादेश है। जिस बांग्लादेश को बनाने के लिए भारत के हजारों सैनिकों ने अपना बलिदान दिया कुर्बानी दी भारत की जनता ने घर घर से एक एक रुपए इकट्ठा कर तन मन धन से 1971 में मदद की तथा चांदी की थाली में सजाकर बांग्लादेश बनाकर दिया, वही बांग्लादेश आज वहां रह रहे हिंदुओं पर घोर अत्याचार कर रहा है, उनकी बहू बेटियों की इज्जत लूट रहा है, हिंदू व इस्कॉन मंदिरों को नष्ट किया जा रहा है, जलाया जा रहा है, हिंदुओं और गायों को काटा जा रहा है। भारत के रहमो करम पर रहने वाला बांग्लादेश से अब याचना नहीं सिर्फ़ रण होना चाहिए। उसकी औकात दिखा देने का समय आ चुका है। कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेश सरकार और वहां के कार्यवाह प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ की प्रमुख धार्मिक संस्थाओं में से कृष्ण प्रणामी मंदिर के संत  श्यामानंद जी, इस्कॉन चंडीगढ़ के  बृहद दास प्रभु, श्री ब्राह्मण सभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी, सरदार गुरमुख सिंह, प्रेम शम्मी, हिंदू पर्व महासभा, चंडीगढ़ के प्रधान बीपी अरोड़ा, प्रसिद्ध पंजाबी गायक मदन शोंकी, पंडित ओमप्रकाश शास्त्री, कवि डॉ अनीश गर्ग, किन्नर सभा, चंडीगढ़ के प्रधान धनंजय चौहान,श्री चैतन्य गौडिया मठ चंडीगढ़ के जयप्रकाश गुप्ता आदि प्रमुख थे।

चण्डीगढ़ की बेटी संदीप संधू, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, भाजपा प्रधान जितेंद्र पाल मल्होत्रा, अरुण सूद, रामबीर भट्टी, शक्तिप्रकाश देवशाली, अनूप गुप्ता, सुभाष चावला, देवेंद्र बबला, रूबी गुप्ता, रेखा सूद आदि के साथ साथ इनके अलावा भीमसेन अग्रवाल, देवी सिंह, अनूप गुप्ता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।                                                                                         (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group