Anant Singh ने दामाद को दिया करोड़ों का तोहफा? डिफेंडर कार, 18 तोला सोना और चांदी के बर्तनों से सजा तिलक समारोह - News On Radar India

Anant Singh ने दामाद को दिया करोड़ों का तोहफा? डिफेंडर कार, 18 तोला सोना और चांदी के बर्तनों से सजा तिलक समारोह

22

बाहुबली विधायक Anant Singh की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक में दामाद ऋषिकेश को मिले कई लग्जरी उपहार, 100 ग्राम सोने की चेन, 80 ग्राम का ब्रेसलेट और महंगी डिफेंडर कार भी भेंट की।

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या विवाद नहीं, बल्कि उनकी बेटी शिवांगी सिंह का भव्य तिलक समारोह है। पटना के दानापुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इस समारोह में अनंत सिंह ने अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को ऐसे-ऐसे उपहार दिए, जिनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। लग्जरी डिफेंडर कार से लेकर सोने के आभूषण और चांदी के बर्तनों तक, तिलक समारोह में उपहारों की लंबी फेहरिस्त देखने को मिली।

दामाद को डिफेंडर कार और 18 तोला सोना भेंट

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को Anant Singh अपने परिवार और बेटों के साथ बेटी शिवांगी सिंह का तिलक लेकर दामाद ऋषिकेश के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दामाद को लग्जरी डिफेंडर कार की चाबी सौंपी।

उपहारों में 100 ग्राम वजन की सोने की चेन और 80 ग्राम वजन का सोने का ब्रेसलेट भी शामिल है। दोनों आभूषणों का कुल वजन 180 ग्राम यानी करीब 18 तोला बताया जा रहा है। इनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

इसके अलावा Anant Singh ने बड़ी संख्या में सोने और चांदी के बर्तन भी भेंट किए। हालांकि, इन बर्तनों की कुल कीमत सामने नहीं आई है।

100 किलो से ज्यादा लड्डू, मिठाइयों और फलों की भी व्यवस्था

तिलक समारोह में सिर्फ महंगे आभूषण और लग्जरी गाड़ी ही आकर्षण का केंद्र नहीं रहे। मेहमानों के लिए बड़े पैमाने पर मिठाइयों और फलों की व्यवस्था भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक, 100 किलो से ज्यादा देशी घी के लड्डू समेत कई तरह की मिठाइयां और फल दिए गए।

Anant Singh अपने तीनों बेटों के साथ पूरे सजधज कर समारोह में पहुंचे थे। दामाद को डिफेंडर कार की चाबी सौंपने के बाद वह कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए। हालांकि, उनके जाने के बाद भी वहां समर्थकों और मेहमानों की भारी भीड़ जुटी रही।

भूमिहार समाज की परंपरा का भी हुआ जिक्र

पटना के दानापुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में इस भव्य तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान भूमिहार समाज की एक पारंपरिक रस्म का भी जिक्र हुआ। इस परंपरा के मुताबिक, बेटी के पिता तिलक चढ़ाए जाने के दौरान मौजूद नहीं रहते हैं।

25 नवंबर को होगी Anant Singh की बेटी की शादी

Anant Singh की बेटी शिवांगी सिंह की शाद 25 नवंबर 2026 को होनी है। उनकी शादी पटना के बिहटा (कृष्णानगर) निवासी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं।

शादी समारोह का आयोजन बाढ़ क्षेत्र स्थित Anant Singh के पैतृक गांव नदवां में होगा। अनंत सिंह के मुताबिक, बेटी की शादी में करीब 4 लाख लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए अभी से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से खास मेहमानों के पहुंचने की संभावना है।

फिलहाल Anant Singh की बेटी का भव्य तिलक समारोह और दामाद को दिए गए लग्जरी उपहार चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब सबकी नजरें 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी पर टिकी हैं।

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group