माता मनसा देवी परिसर में होने वाले विशाल भगवती जागरण का पोस्टर व निमन्त्रण पत्र का अनावरण - News On Radar India

माता मनसा देवी परिसर में होने वाले विशाल भगवती जागरण का पोस्टर व निमन्त्रण पत्र का अनावरण

336

चंडीगढ़  : 22 फरवरी को माता मनसा देवी परिसर में होने वाले विशाल भगवती जागरण का पोस्टर व निमन्त्रण पत्र का अनावरण जाने माने प्रख्यात वक्ता संदीप चुग द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य आयोजक के. एल. बांसल व नीतीश बांसल एवं शिवम् बंसल भी मौजूद थे।

विश्व शान्ति के उदेश्य से आगामी 22 फरवरी को माता मनसा देवी परिसर में विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया  जा रहा है।
इस कार्यक्रम के में विश्व विख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा माता रानी के भेंटों से सबको आनंदित करेंगे।
आज इस कार्यक्रम के पोस्टर व निमन्त्रण पत्र का अनावरण जाने माने प्रख्यात वक्ता संदीप चुग  द्वारा किया गया। बातचीत के दौरान  चुग ने बताया की इस कार्यक्रम में आयोध्या में विराजमान प्रभु राम के हूबहू स्वरूप का दर्शन, गीता संदेश का संगीतमयी दर्शन तथा फूलों की भी खेली जायेगी।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक के. एल. बांसल, नीतीश बांसल एवं शिवम् बंसल ने बताया कि सभी भक्तों के लिये विशाल भण्डारे की भी व्यवस्था की गयी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group