हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के साथ लुका छिपी खेल, धर्मशाला में रैली में आक्रोश - News On Radar India

हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के साथ लुका छिपी खेल, धर्मशाला में रैली में आक्रोश

52

धर्मशाला :  चार दिन के धरना प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को हिमाचल सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने धर्मशाला में बृहत धरना प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया।  इस रैली में प्रदेश से 5,000 से अधिक सेवनिवृत्त पुलिस कर्मी इकठ्ठा हुए और प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी पर अपना रोष ज़ाहिर किया।

इस दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री के दफ़्तर से मिलने का निमंत्रण मिला है। कर्मचारी नेता सरकारी गाड़ी में धर्मशाला विधानसभा भवन पहुंचे। उनकी खातिरदारी फीकी रही, मुख्यमंत्री तो क्या किसी मंत्री के भी दर्शन नहीं हुए। सरकारी स्टाफ ने कुछ मन -मनौती की और जुबानी आश्वासन दे कर वापिस भेज दिया।
वापिस रैली में पहुंच कर संघ मोर्चा के नेता खाली हाथ क्या बयान करते। तब तक कुछ भीड़ भी कम हो गई थी, सरकार की चाल कामयाब होती दिखी। यह षड्यंत्र रैली को फ्लॉप करने की मंशा से करीब 11.30बजे ही कर दिया इसके  किसी तरह प्रदर्शनकारियों को इकठ्ठा करने के बाद  सड़क जाम  की  और  विधानसभा भवन पर पहुंचे और इसके बाद रैली चलती रही  और  रोष प्रकट किया।

बताया गया है कि संघ के नेता शीघ्र ही अगले कड़े कदम की घोषणा करेंगे। (हिमाचल प्रदेश संवाददाता की रिपोर्ट)
Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group