Dev Uthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर को जागेंगे श्रीहरि, 21 को तुलसी विवाह, जानें सही समय और महत्व - News On Radar India

Dev Uthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर को जागेंगे श्रीहरि, 21 को तुलसी विवाह, जानें सही समय और महत्व

102

Dev Uthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को अत्यंत फलदायी पर्व माना गया है। इस वर्ष यह पावन व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ चार महीने का चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और विवाह समेत सभी शुभ व मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी।

Dev Uthani Ekadashi 2026 की तिथि और समय

वैदिक गणना के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि और तुलसी विवाह से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 20 नवंबर 2026 को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से।
  • एकादशी तिथि समाप्त: 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर।
  • तुलसी विवाह: शनिवार, 21 नवंबर 2026 को भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह उत्सव मनाया जाएगा।

क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी और क्या है महत्व?

शास्त्रों के मुताबिक, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में विश्राम करने जाते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। इस अवधि में सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान शिव के पास रहता है और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि के जागने के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।

तुलसी विवाह का पुण्य: इस उत्सव में माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के समान पुण्य मिलता है और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहती है।

व्रत की महिमा: धार्मिक पुराणों के अनुसार, देवउठनी एकादशी का उपवास रखने से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। इसे एक हजार अश्वमेध यज्ञ और सौ राजसूय यज्ञ के तुल्य फलदायी माना गया है, जो व्यक्ति को मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है।

Advertisements

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group