Inflation in India: महंगाई का डबल अटैक! त्योहार और शादी के सीजन में महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें - News On Radar India

Inflation in India: महंगाई का डबल अटैक! त्योहार और शादी के सीजन में महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें

17

नई दिल्ली। Inflation in India: नवंबर का महीना शुरू होते ही देश में त्योहारों और शादी-ब्याह का सीजन भी रफ्तार पकड़ने लगा है। ऐसे में आम लोगों के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं तक के दाम बढ़ सकते हैं। यानी त्योहारों की खुशियों के बीच आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ने की आशंका है। केंद्र सरकार की ताजा मासिक आर्थिक रिपोर्ट में मौसम में बदलाव, सप्लाई चेन की समस्याओं और बढ़ती मांग को Inflation के संभावित कारण बताया गया है।

त्योहार और शादियों का सीजन बढ़ाएगा महंगाई का दबाव?

नवंबर से बाजार में खरीदारी और खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने की संभावना है। त्योहारों के साथ शादी-ब्याह के आयोजन भी बाजार में मांग को बढ़ा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मांग के मुकाबले सप्लाई पर्याप्त नहीं रही तो कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

इसका असर खासतौर पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों पर पड़ सकता है। सब्जियां, अनाज और अन्य खाद्य पदार्थ महंगे हो सकते हैं। ऐसे में पहले से ही घरेलू खर्चों का हिसाब लगाने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मिडिल ईस्ट का तनाव भी बढ़ा सकता है परेशानी

Inflation का खतरा सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है। वैश्विक परिस्थितियां भी भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। सरकार की रिपोर्ट में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर चिंता जताई गई है।

क्षेत्र में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों और समुद्री रास्तों से होने वाली माल ढुलाई का खर्च प्रभावित हो सकता है। इससे भारत के तेल आयात बिल पर दबाव बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों की बदलती व्यापार नीतियां भी भारत के विदेशी कारोबार को प्रभावित कर सकती हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपये की मजबूती Inflation को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है।

अक्टूबर में 6.09% पहुंची खुदरा Inflation

देश में Inflation का दबाव पहले ही दिखाई देने लगा है। अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09 प्रतिशत दर्ज की गई। नई सीरीज के तहत यह पहला मौका था, जब Inflation दर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की निर्धारित 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा को पार कर गई।

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को इसका प्रमुख कारण माना गया है। ऐसे में आने वाले महीनों में Inflation का आंकड़ा किस दिशा में जाता है, इस पर सरकार और रिजर्व बैंक दोनों की नजर रहेगी।

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को मिल रहा सहारा

Inflation की चुनौतियों के बीच सरकार का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत बनी हुई है। देश में घरेलू मांग और औद्योगिक गतिविधियां आर्थिक विकास को सहारा दे रही हैं।

सरकार के मुताबिक, मजबूत आर्थिक आधार और वित्तीय सुरक्षा के कारण भारत वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। हालांकि, आने वाले महीनों में आम लोगों को Inflation से कितनी राहत मिलेगी, यह मौसम, सप्लाई चेन, कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेगा।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि त्योहारों और शादियों के इस सीजन में आम आदमी की रसोई का बजट कितना बिगड़ने वाला है?

Advertisements

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group