बांग्लादेश की सीमा में पहुंचा BSF Jawan, BGB ने पकड़ा, फिर ऐसे हुई सुरक्षित वापसी - News On Radar India

बांग्लादेश की सीमा में पहुंचा BSF Jawan, BGB ने पकड़ा, फिर ऐसे हुई सुरक्षित वापसी

17

BSF Jawan Detained in Bangladesh: भारत-बांग्लादेश सीमा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार, 17 नवंबर को मेघालय के जॉवाई क्षेत्र में तैनात BSF का एक जवान गलती से सीमा पार कर बांग्लादेश के इलाके में पहुंच गया। इसके बाद बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स (BGB) ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों देशों के सीमा सुरक्षा अधिकारियों के बीच संपर्क शुरू हुआ और फ्लैग मीटिंग के जरिए मामले को सुलझाया गया।

करीब 200 गज अंदर पहुंच गया था जवान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स क्षेत्र के जॉवाई इलाके से लगी सीमा पार कर बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि वह करीब 200 गज अंदर चला गया था। उस समय BSF Jawan के पास INSAS राइफल और वॉकी-टॉकी भी मौजूद था।

फ्लैग मीटिंग के बाद सुरक्षित भारत लौटा जवान

घटना के बाद दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में फ्लैग मीटिंग आयोजित की गई। इसके बाद शाम करीब 7 बजे BGB ने जवान को BSF के हवाले कर दिया। जवान सुरक्षित भारत लौट आया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए। इनमें BGB के जवान भारतीय सुरक्षा बल के जवान को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि यह सीमा का ऐसा हिस्सा है, जहां बाड़ नहीं लगी है और दोनों देशों के पर्यटकों की आवाजाही भी रहती है।

इस तरह फ्लैग मीटिंग के जरिए मामला सुलझा लिया गया और BSF Jawan की सुरक्षित वापसी हो गई।

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group