Kulgam Terror Operation: उमर मारा गया, अब लतीफ की बारी? कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन - News On Radar India

Kulgam Terror Operation: उमर मारा गया, अब लतीफ की बारी? कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन

23

Kulgam Terror Operation: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ अहमद भट की तलाश तेज कर दी है। 11 नवंबर को अखरन इलाके में CRPF की नाका पार्टी पर हुए हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। इस हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए थे। सोमवार को कुलगाम के लारू इलाके में हुई मुठभेड़ में उसका साथी उमर निसार डार मारा गया, जबकि लतीफ भट सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।

बुधवार सुबह कुलगाम में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को घेर लिया था। अधिकारियों ने उसे वीडियो कॉल के जरिए सरेंडर करने के लिए भी कहा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उसके मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी

कौन है लतीफ अहमद भट?

लतीफ अहमद भट दक्षिण कश्मीर के कुलगाम का रहने वाला एक स्थानीय आतंकी बताया जा रहा है, जो लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह CRPF नाका पार्टी पर हुए हमले में शामिल था। उसके खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लतीफ के बारे में जानकारी देने पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

CRPF पर हमले से पहले की थी रेकी

जांच एजेंसियों के मुताबिक, 11 नवंबर को अखरन में CRPF की नाका पार्टी पर हमला करने से एक दिन पहले यानी 10 नवंबर को लतीफ भट और उसके साथी उमर निसार डार ने कुलगाम के कई इलाकों में रेकी की थी। दोनों मीर बाजार, अखरन, हबलिश और किलम में घूमते हुए CCTV कैमरों में कैद हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए संभावित ठिकानों की पहचान की थी। इसके बाद 11 नवंबर को अखरन में CRPF नाका पार्टी पर गोलीबारी कर फरार हो गए। इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे।

उमर निसार डार ने दी थी लतीफ को पनाह

लतीफ भट की तलाश के बीच सोमवार को सुरक्षाबलों ने उसके साथी उमर निसार डार को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के मुताबिक, उमर पिछले करीब पांच से छह महीने से लतीफ को पनाह और दूसरी जरूरी मदद दे रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि CRPF नाका हमले के बाद उमर आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़ गया था।

लतीफ की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान

उमर डार के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान और तेज कर दिया। कई गांवों में घेराबंदी की गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, तलाशी अभियान में अतिरिक्त सुरक्षाबलों के साथ ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस और सेना की टीमें संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, लतीफ भट की गतिविधियों और उसके मददगारों से जुड़ी जानकारी जुटाने में CCTV फुटेज अहम साबित हुई है। फिलहाल सुरक्षाबलों का मुख्य लक्ष्य उसे पकड़ना है।

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group