14वीं 'ऑल इंडिया शबद गायन प्रतियोगिता' का आयोजन 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में  - News On Radar India

14वीं ‘ऑल इंडिया शबद गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़ में 

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण हेतु प्रतिभागी मो. नंबर 93161-14764 पर संपर्क कर सकते हैं.

रागमई कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध रागी जत्थे भरेंगे हाज़िरी; विजेताओं को मिलेंगे नकद इनाम.

101

मोहाली : गुरमत संगीत की प्राचीन परंपरा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरमत संगीत विभाग, प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ और गुरमत संगीत सोसाइटी, चंडीगढ़ द्वारा 14वीं ऑल इंडिया शबद गायन प्रतियोगिता एवं रागमयी कीर्तन दरबार का आयोजन 2 और 3 अक्टूबर को गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेक्टर-34, चंडीगढ़ में किया जा रहा है।

मोहाली प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्राचीन कला केंद्र  के गुरमत संगीत विभाग के एचओडी एवं अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. मलकीत सिंह जंडियाला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे होगी। इस दौरान व्यक्तिगत शबद गायन और तबला/जोड़़ी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को समूह शबद गायन और तंत्री वाद्य प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और संगीत प्रेमियों को गुरमत संगीत की समृद्ध विरासत से जोड़ना है।

इस दौरान बच्चों को गुरमत संगीत की सही मर्यादा और परंपरा से परिचित करवाने के लिए 2 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे से भाई सतनिंदर सिंह जी बोदल और श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी भाई साहिब भाई गुरमीत सिंह शांत शबद गायन एवं रागमयी कीर्तन दरबार के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।

डॉ. मलकीत सिंह जंडियाला ने बताया कि यह प्रतियोगिता जूनियर (6 से 14 वर्ष) और सीनियर (15 से 24 वर्ष) ग्रुप शबद गायन वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21,000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11,000 रुपये तथा तीसरे स्थान के विजेता को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण शाम 7:30 बजे किया जाएगा।

डॉ. जंडियाला ने आगे बताया कि इस वर्ष शहीद सिख मिशनरी कॉलेज, श्री अमृतसर के प्रोफेसर डॉ. जतिंदर सिंह को विशेष रूप से “राग रत्न शबद गावण युवा कीर्तनिया अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण और अन्य जानकारी हेतु प्रतिभागी मोबाइल नंबर 93161-14764 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान आयोजकों की ओर से लंगर और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। समस्त संगत को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण दिया गया है।

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group