संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा 19 नवंबर को धर्मशाला में विशाल रैली की घोषणा - News On Radar India

संयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ द्वारा 19 नवंबर को धर्मशाला में विशाल रैली की घोषणा

कर्मचारी संघ द्वारा पिछले 4 दिन से हमीरपुर में हिमाचल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया

45

हमीरपुर:  हिमाचल प्रदेश सरकार के पास पेंशनरों का 13 प्रतिशत DA और 235 माह का एरियर और  01 जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के मध्य जो पेंशनर्स बन्धु सेवानिवृत हुए हैं उन की 7th रिवाइज्ड पे स्केल का लीव इनकैश मेंट, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन सरकार के पास लम्बित है। और सरकार उन देनदारियों को देने के लिए आनाकानी कर रही है| धरना प्रदर्शन के दौरान हिमाचल सरकार की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है|

इन वित्तीय लाभ के संघर्ष के  लिए कल दिनांक 19/11/26 को संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष  सुरेश कुमार  के बैनर तले जिला कांगड़ा में जोरावर स्टेडियम दाड़ी में सरकार को सजग करने के लिए एक विरोध प्रदर्शन रैली का आयोजन किया जा रहा है। उस में सभी 17 विभागों के पेंशनर्स बन्धु शामिल हो रहे हैं। जो इस धरना प्रदर्शन रैली में पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष  चमन लाल भाटिया  के निर्देश अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स द्वारा भी भाग लिया जाना है । जो जिला हमीरपुर पुलिस पेंशनर्स। वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों से निवेदन किया गया है,  कि वह इस रैली में शामिल होने के लिए अपना नाम भेजने की कृपा करें ताकि रैली में शामिल हो कर अपने हकों की लड़ाई लड़ी जा सके।

संयुक्त सेवानिवृत कर्मचारी संघ जिसके प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश ठाकुर के बैनर  तले हर जिलामुख्यालय में 15नवंबर   से हर रोज़ 18 नवंबर  तक धरना प्रदर्शन अपने अधिकारों के लिए जारी  किया गया –(लवकेश ठाकुर,  प्रधान- पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला हमीरपुर)      (हिमाचल प्रदेश संवाददाता की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group