लुधियाना में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों पर चलाईं तीन गोलियां - News On Radar India

लुधियाना में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों पर चलाईं तीन गोलियां

298

लुधियाना के गांव इकोलाहा में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के किसान विंग के खन्ना इकाई के अध्यक्ष, 56 वर्षीय तरलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस

 

 

समय हुई जब तरलोचन सिंह खेत से घर लौट रहे थे। हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं।

सूत्रों के अनुसार, तरलोचन सिंह का शव सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके बेटे हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से वह पिता को सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तरलोचन सिंह ने पिछली बार सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इस बार वे पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group