मूर्तिकार मंजीत ने बनाया डॉ. मनमोहन सिंह का हू-ब-हू स्टेच्यू - News On Radar India

मूर्तिकार मंजीत ने बनाया डॉ. मनमोहन सिंह का हू-ब-हू स्टेच्यू

मोगा के कलाकार ने अपनी कला से पूर्व प्रधानमंत्री को अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि...

247

मोगा : मोगा (पंजाब) के मशहूर मूर्तिकार मंजीत सिंह गिल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अपनी कला के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि दी है। मंजीत ने डॉ. मनमोहन सिंह की हू-ब-हू मूर्ति बनाकर उन्हें याद किया।

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। दुनियाभर से लोग पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

मंजीत सिंह का कहना है कि डॉ. मनमोहन सिंह उनकी प्रेरणा रहे हैं और यह मूर्ति उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है। मूर्ति के माध्यम से उन्होंने उनके सादगीपूर्ण और विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व को दर्शाने की कोशिश की है।

मंजीत सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह की हू-ब-हू मूर्ति बनाई।
मूर्ति के जरिए व्यक्त किया पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान।
शनिवार को निगमबोध घाट पर हुआ डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group