कुरुक्षेत्र से पीएम मोदी फूकेंगे हरियाणा चुनावी बिगुल, 23 विधानसभा सीटों पर साधेंगे निशाना - News On Radar India

कुरुक्षेत्र से पीएम मोदी फूकेंगे हरियाणा चुनावी बिगुल, 23 विधानसभा सीटों पर साधेंगे निशाना

324

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रचार जोरों पर है। इसी सिलसिले में भाजपा के सबसे बड़े नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाभारत की नगरी कुरुक्षेत्र में एक बड़ी रैली करेंगे। यह रैली दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीवीआईपी सुरक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम की रैली के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों को भी वीवीआईपी ड्यूटी पर लगाया गया है।

इस रैली के माध्यम से भाजपा 6 जिलों की 23 विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी। कार्यकारी सीएम नायब सैनी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन 23 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह सभा भाजपा के चुनावी अभियान का आधिकारिक शंखनाद होगी। सैनी ने जनता से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनें। उनका दावा है कि इस बार भी भाजपा प्रदेश में कमल खिलाने जा रही है। रैली में 6 जिलों के 23 प्रत्याशी और सांसद भी मौजूद रहेंगे।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group