शिरोमणि कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाया पांचवें पातशाह जी का शहीदी दिवस - News On Radar India
News around you

शिरोमणि कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाया पांचवें पातशाह जी का शहीदी दिवस

सचखंड श्री हरिमंदर साहिब और गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में ठंडे-मीठे जल की छबीलें लगाई गईं

1

​अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। यहाँ स्थित गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत हज़ूरी रागी भाई करमजीत सिंह और भाई बलराज सिंह के जत्थे द्वारा इलाही बाणी का कीर्तन किया गया। अरदास के बाद सचखंड श्री हरिमंदर साहि ब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी बलविंदर सिंह ने श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत के इतिहास से संबंधित कथा विचार सांझा किए। उन्होंने संगत से गुरु साहिब जी के जीवन इतिहास से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए बाणी और बाणे (सिख पहनावे/मर्यादा) से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
​इस अवसर पर सजाए गए गुरमत समागम के दौरान कथावाचक भाई विशाल सिंह ने कथा विचार प्रस्तुत किए और हज़ूरी रागी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। समागम के समय ढाडी, कवीश्वर और प्रचारक सिंहों ने संगत को गुरु-इतिहास श्रवण कराया।
​श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर संगत ने सचखंड श्री हरिमंदर साहिब, गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब सहित अन्य गुरुधामों में श्रद्धा के साथ हाजिरी भरी। इसी दौरान सचखंड श्री हरिमंदर साहिब और गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में विशेष रूप से ठंडे-मीठे जल की छबीलें भी लगाई गई थीं।
​इस मौके पर शिरोमणि कमेटी सदस्य स. सुरजीत सिंह भिट्टेवड, मैनेजर स. नरिंदर सिंह, स. जतिंदरपाल सिंह, अतिरिक्त मैनेजर स. गुरिंदर सिंह देवीदासपुरा, हेड प्रचारक भाई जगदेव सिंह, प्रचारक-सह-निरीक्षक भाई बलवंत सिंह एनोकोट सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।   (हरमिंदर नागपाल  की  रिपोर्ट )

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group