शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब पुलिस मुख्यालय में छबील का आयोजन..... - News On Radar India
News around you

शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब पुलिस मुख्यालय में छबील का आयोजन…..

.....डीजीपी गौरव यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

1

​चंडीगढ़  : शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस और  निर्जला एकादशी के  पवित्र अवसर के मद्देनजर  16 जून 2026 पंजाब पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में एक विशेष छबील (मीठे पानी की सेवा) का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंजाब पुलिस सेवा समिति द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।
​इस धार्मिक आयोजन में पुलिस कर्मचारियों के अलावा पंजाब पुलिस के कई उच्च अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: डीजीपी पंजाब,  गौरव यादव, आईपीएस,  सर्वश्री  एस.एस. श्रीवास्तव, आईपीएस, स्पेशल डीजीपी/स्थापना, पंजाब;  राम सिंह, आईपीएस, स्पेशल डीजीपी/टी.एस.एस., पंजाब;  कौस्तुभ शर्मा, आईपीएस, एडीजीपी/सुरक्षा, पंजाब; ​श्रीमती अलका मीना, आईपीएस, डीआईजी/प्रशासन, पंजाब; ​श्रीमती अमनजीत कौर, आईपीएस, डीआईजी/पर्सनल, पंजाब; ​ सरबजीत सिंह, आईपीएस, डीआईजी/क्राइम, बी.ओ.आई., पंजाब; ​ दिग्विजय कपिल (दिसव भोला), आईपीएस, स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी, पंजाब;​ अजय राय, आईपीएस, एआईजी/प्रोविज़निंग, पंजाब
​ सुहेल कासिम मीर, आईपीएस, एआईजी/पर्सनल-1, पंजाब |
​इस अवसर पर डीजीपी पंजाब  गौरव यादव द्वारा नीम का एक पौधा लगाया गया। उन्होंने समिति के इस धार्मिक आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह सेवा भावना के साथ बढ़-चढ़कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
​कार्यक्रम के दौरान पंजाब पुलिस सेवा समिति द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों को सिरोपा (सम्मान सूचक वस्त्र) भेंट कर सम्मानित किया गया और इस समागम में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य सेवादारों के रूप में  अवतार सिंह सिद्धू,  गुरप्रीत सिंह और श्रीमती गीतांजलि शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।    (हरमिंदर नागपाल  की  रिपोर्ट )

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group