छठ से पहले Yamuna में सैकड़ों मरी मछलियां, केजरीवाल पर भड़के मंत्री प्रवेश वर्मा
दिल्ली में छठ महापर्व से पहले Yamuna नदी में सैकड़ों मरी हुई मछलियां मिलने से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने जहां Yamuna के प्रदूषण और पानी में केमिकल डाले जाने पर सवाल उठाए हैं, वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इसे सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि AAP के लोग बाजार से मरी हुई मछलियां खरीदकर नदी में डाल रहे हैं। मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Yamuna में मरी मछलियां मिलने से मचा हड़कंप
दिल्ली में छठ पर्व को लेकर Yamuna नदी के घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सोनिया विहार इलाके में वजीराबाद पुल के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती हुई दिखाई दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली की राजनीति गरमा गई।
आम आदमी पार्टी ने इस घटना को Yamuna में बढ़ते प्रदूषण से जोड़ते हुए दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। AAP कार्यकर्ता महेश आर्या ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि यमुना को साफ दिखाने के लिए पानी में केमिकल डाला गया, जिसकी वजह से मछलियों की मौत हुई।
वहीं, AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाया कि अगर Yamuna का पानी मछलियों के लिए सुरक्षित नहीं है, तो वह इंसानों के लिए कैसे सुरक्षित हो सकता है?
क्रूज सेवा शुरू होने के बाद सामने आया मामला
दरअसल, मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार से जगतपुर के बीच यमुना में नमो यमुना रिवर सफारी यानी क्रूज सेवा का उद्घाटन किया था। दिल्ली सरकार ने इसे यमुना की सफाई और नदी में सुधार की दिशा में बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया था।
लेकिन क्रूज सेवा शुरू होने के अगले ही दिन सोनिया विहार के पास यमुना में सैकड़ों मरी हुई मछलियां मिलने का मामला सामने आ गया। इसके बाद विपक्ष ने यमुना की सफाई को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया।
प्रवेश वर्मा का AAP पर गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी के आरोपों पर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के लोग जानबूझकर बाजार से मरी हुई मछलियां खरीदकर यमुना में डाल रहे हैं, ताकि सरकार को बदनाम किया जा सके।
प्रवेश वर्मा के मुताबिक, Yamuna में फेरी सेवा शुरू होने के एक दिन बाद ही विभागीय अधिकारियों ने उन्हें कुछ लोगों द्वारा नदी में मरी हुई मछलियां डालने की जानकारी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि छठ पर्व नजदीक होने के कारण AAP जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।
मंत्री ने इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने विभाग को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मरी हुई मछलियां नदी में किसने डालीं और क्या उनका आम आदमी पार्टी से कोई संबंध है।
छठ से पहले Yamuna की सफाई पर सियासत तेज
छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु Yamuna के घाटों पर पहुंचते हैं और सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में नदी में मरी हुई मछलियां मिलने की घटना ने यमुना के पानी की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। मछलियों की मौत की असली वजह क्या है और क्या वाकई उन्हें जानबूझकर नदी में डाला गया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा
