Vishal's: डेयरी, बेकरी उत्पाद, मिठाईयां, एक बढ़िया रेस्तरां और बैंक्वेट एक ही छत के नीचे - News On Radar India

Vishal’s: डेयरी, बेकरी उत्पाद, मिठाईयां, एक बढ़िया रेस्तरां और बैंक्वेट एक ही छत के नीचे

मनी-माजरा में स्वादिष्ट शाकाहारी मेन्यू के साथ विशाल'स रेस्तरां और बैंक्वेट लांच

481

चंडीगढ़: ट्राइसिटी के खाने के शौकीनों, खास तौर पर शाकाहारी खाने वालों के लिए एक यह खुशखबरी – विशाल’स रेस्टोरेंट और बैंक्वेट , एनएसी मनीमाजरा में लांच हो गया है , विशाल’स खाने के शौकीनों कोे अपने खाने के मजेदार स्वाद से संतुष्ट करने के लिए तैयार है । विशाल’स रेस्टोरेंट और बैंक्वेट के खुलने से इस क्षेत्र का पाक-कला परिदृश्य और भी बेहतर हो गया है, और इसमें अब प्रामाणिक शाकाहारी व्यंजनों में विशेषज्ञता वाला एक रेस्टोरेंट जुड़ गया है।

विशाल’स रेस्टोरेंट और बैंक्वेट को 35 वर्षीय विशाल चुग द्वारा स्थापित किया गया है, जो ट्राइसिटी के आतिथ्य क्षेत्र में सर्वोत्तम सेवा प्रदान करने के लिए एक जज़्बा रखते हैं। उनका सपना उस विरासत को जारी रखना है जो 1989 में उनके पिता स्वर्गीय श्री राम प्रकाश द्वारा विशाल डेयरी की स्थापना के साथ शुरू हुई थी।

विशाल चुग ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, ’विशाल’स रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो एक शानदार भोजन अनुभव और अत्याधुनिक बैंक्वेट सुविधा प्रदान करता है। यह रेस्टोरेंट पूरी तरह से शाकाहारी है, जो गुणवत्ता और इंग्रीडिएंट्स की ताजगी पर ध्यान केंद्रित करते हुए विविध मेन्यू पेश करता है।’                                       (युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group