QUAD समिट में PM Modi-ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की PM की तारीफ - News On Radar India

QUAD समिट में PM Modi-ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने की PM की तारीफ

45

फिलीपींस की राजधानी मनीला में 17 नवंबर को आयोजित क्वाड (QUAD) शिखर सम्मेलन के दौरान PM Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। बैठक के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान नेता और उनके दोस्त हैं, जिनका पूरी दुनिया में सम्मान किया जाता है।

ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त

क्वाड नेताओं के साथ बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच संबंध बेहद अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि क्वाड के नेता उनके अच्छे दोस्त हैं और इन देशों के साथ काम करना आसान है।

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “पीएम मोदी एक महान नेता और मेरे दोस्त हैं, जिनका पूरी दुनिया में हर कोई बहुत सम्मान करता है।” उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी बहुत सख्त इंसान हैं और ताकाइची शायद उनसे भी ज्यादा सख्त हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्वाड को दुनिया की महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक बताते हुए कहा कि चारों देश स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक कूटनीति के मुद्दों पर चारों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

चीन में ट्रंप-शी-पुतिन की बैठक पर भी नजर

मनीला में क्वाड बैठक को कूटनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसके बाद 19 नवंबर को चीन के शेनझेन में APEC सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की त्रिपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में क्वाड नेताओं की यह मुलाकात हिंद-प्रशांत क्षेत्र की बदलती कूटनीतिक परिस्थितियों के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्वाड के एजेंडे में समुद्री सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स

इस शिखर सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, कॉमर्शियल शिपिंग की सुरक्षित आवाजाही, क्रिटिकल मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर चर्चा को अहम माना जा रहा है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट के हालात और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता भी चर्चा के प्रमुख विषय हैं।

ट्रंप के दौरे के खिलाफ मनीला में प्रदर्शन

एक ओर जहां मनीला में बड़े नेताओं की बैठक हो रही है, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे का विरोध भी देखने को मिला। रॉयटर्स और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के पहुंचने से पहले ही मनीला में लगातार पांचवें दिन प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के पुतले जलाए और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध को खत्म करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका की अगुवाई वाली ‘पैक्स सिलिका’ (Pax Silica) पहल का भी विरोध किया। यह पहल AI और आधुनिक तकनीक से जुड़ी सप्लाई चेन को मजबूत करने तथा महत्वपूर्ण खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने से जुड़ी है।

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group