Aaj Ka Rashifal 12 November 2026: आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! किसी को प्रमोशन तो किसी की बढ़ेगी सैलरी, पढ़ें राशिफल - News On Radar India

Aaj Ka Rashifal 12 November 2026: आज इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! किसी को प्रमोशन तो किसी की बढ़ेगी सैलरी, पढ़ें राशिफल

19

Aaj Ka Rashifal 12 November 2026: आज गुरुवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के योग बना रही है। वृषभ राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है, वहीं तुला राशि के जातकों की सैलरी में इजाफा होने के संकेत हैं। वृश्चिक राशि के कारोबारियों को व्यापार में चल रही मंदी से राहत मिल सकती है। कुछ राशियों को पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी, तो कुछ को अपने फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आज का पंचांग और मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का पंचांग: 12 नवंबर 2026, गुरुवार

  • – दिन: गुरुवार
  • – मास: कार्तिक
  • – पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • – तिथि: तृतीया शाम 06:10 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी
  • – नक्षत्र: ज्येष्ठा दोपहर 02:19 बजे तक, इसके बाद मूल
  • – चंद्र राशि: वृश्चिक दोपहर 02:19 बजे तक, इसके बाद धनु
  • – शुभ योग: सुकर्मा, बुधादित्य, वाशि, आनन्दादि और सुनफा योग
  • – शुभ चौघड़िया: सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक और शाम 05:00 से 06:00 बजे तक
  • – राहुकाल: दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक
  • – दिशाशूल: दक्षिण दिशा

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का Aaj Ka Rashifal

1. मेष राशि (Aries) Aaj Ka Rashifal

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

2. वृषभ राशि (Taurus) Aaj Ka Rashifal

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और कामकाज में मन लगेगा। पुराने लोन से छुटकारा मिलने की संभावना है। सिविल इंजीनियर्स को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, बेवजह की चिंता करने से बचें।

3. मिथुन राशि (Gemini) Aaj Ka Rashifal

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रह सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सरकारी और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इलेक्ट्रिशियन के कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा होने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

5. सिंह राशि (Leo) Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि के जातकों के मन में आज नए विचार आएंगे। कुछ नया करने की इच्छा बढ़ सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आप अपनी पसंद की कोई वस्तु खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। हालांकि, एमटेक के विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अनुभवी लोगों की सलाह लें। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए बाहर के खानपान से परहेज करें।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी भी तरह के बेवजह विवाद में पड़ने से बचें। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। इन मुलाकातों से आपको महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ अपनी बातें साझा करने से रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी के कारण परिवार से दूर रह रहे लोगों को घर जाने का मौका मिल सकता है।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी में इंक्रीमेंट होने के योग बन रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। जरूरी फैसलों में परिवार का सहयोग मिलेगा। बाजार में खरीदारी के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ संकेत दे रहा है। लंबे समय से व्यापार में चल रही मंदी दूर हो सकती है और बिक्री में तेजी आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। मनोबल बढ़ेगा और स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा। दोस्तों के साथ छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी से बातचीत करते समय विनम्रता बनाए रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मकान निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी आ सकती है।

10. मकर राशि (Capricorn) Aaj Ka Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। मनपसंद वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। संतान की शिक्षा और करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। हालांकि, जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। मैकेनिकल इंजीनियर्स को पुराने टारगेट पूरे करने के बाद नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। खानपान में सावधानी बरतें और अधिक तैलीय भोजन से दूरी बनाएं। राजनीति से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन में पुरानी अनबन दूर होने के योग हैं। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आ सकती है। प्रेमी जोड़े शाम को खरीदारी और मनोरंजन के लिए बाहर जा सकते हैं। व्यापार में सुधार होगा, लेकिन ग्राहकों के साथ व्यवहार अच्छा रखें।

12. मीन राशि (Pisces) Aaj Ka Rashifal

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत सामने आने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थियों की लेखन कार्यों में रुचि बढ़ेगी और वे किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। हार्डवेयर कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।

Advertisements

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group