भारत सरकार आज 70 पाकिस्तानी कैदियों को करेगी रिहा - News On Radar India

भारत सरकार आज 70 पाकिस्तानी कैदियों को करेगी रिहा

अटारी सीमा के जरिए लौटेंगे कैदी, ज्यादातर गैर-कानूनी तरीके से दाखिल हुए थे...

148

चंडीगढ़ – भारत सरकार आज करीब 70 पाकिस्तानी कैदियों को रिहा करेगी। इन कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाएगा। यह कैदी भारत की विभिन्न जेलों में बंद थे और इनमें कुछ महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, अधिकतर कैदी गैर-कानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुए थे। कुछ लोग मछली पकड़ते समय भारतीय जलक्षेत्र में आ गए थे, जबकि कुछ पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप था।

भारत-पाकिस्तान संबंधों के इतिहास में यह कदम मानवीय दृष्टिकोण के तहत उठाया गया है। अटारी सीमा पर विभिन्न एजेंसियों की मौजूदगी में इन कैदियों को पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले किया जाएगा।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने और कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने का है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group