Rahul Gandhi को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! CBI-ED की जांच वाले हाई कोर्ट के आदेश पर रोक - News On Radar India

Rahul Gandhi को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! CBI-ED की जांच वाले हाई कोर्ट के आदेश पर रोक

9

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi को कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोपों का वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए गए थे।

इस फैसले के बाद फिलहाल Rahul Gandhi को इस मामले में कानूनी राहत मिली है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी तक कोई न्यायिक पुष्टि नहीं हुई थी।

बीजेपी कार्यकर्ता की शिकायत से शुरू हुआ था मामला

यह पूरा मामला कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता एस. विघ्नेश शिशिर की शिकायत से शुरू हुआ था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पास उनकी घोषित और ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति है।

शिकायत में उनकी संपत्ति, कारोबारी निवेश और विदेश यात्राओं पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाए गए थे। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसियों से इन आरोपों की जांच की मांग की गई थी। इसके बाद मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंचा।

हाई कोर्ट ने CBI और ED को दिए थे निर्देश

12 मई 2026 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने CBI और ED को शिकायत में लगाए गए आरोपों का कानून के मुताबिक वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया था। अदालत ने दोनों एजेंसियों से इस संबंध में की गई कार्रवाई का ब्योरा भी मांगा था।

इसके बाद 20 जुलाई को हाई कोर्ट ने CBI के जवाब को अधूरा मानते हुए किसी वरिष्ठ अधिकारी से नया हलफनामा दाखिल करने को कहा था। साथ ही ED को भी जांच में अनियमितता मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की छूट दी गई थी।

कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में रखी दलील

हाई कोर्ट के आदेशों को राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत में पक्ष रखा।

उन्होंने दलील दी कि Rahul Gandhi का पक्ष सुने बिना इस तरह के निर्देश जारी करना उचित नहीं है। इसके अलावा शिकायतकर्ता की याचिका की वैधता पर भी सवाल उठाए गए।

अब सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। इससे Rahul Gandhi को कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिली है

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group