मंत्री रवजोत सिंह ने एक साल की आय मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की - News On Radar India

मंत्री रवजोत सिंह ने एक साल की आय मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सहयोग....

92

पंजाब  : पंजाब सरकार के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी पूरी एक साल की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने की घोषणा की। हाल ही में टांडा दौरे के दौरान उन्होंने यह चेक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सौंपा। डॉ. रवजोत ने बताया कि उनकी कुल वार्षिक आय 12 लाख रुपये है, जिसे उन्होंने पूरी तरह राहत कोष में समर्पित कर दिया है।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब के कई जिलों में आई प्राकृतिक आपदा ने आम लोगों को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार और समाज के सभी वर्गों को मिलकर राहत एवं पुनर्वास कार्यों में योगदान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इंसानियत के नाते हर व्यक्ति का यह फर्ज बनता है कि वह जरूरतमंदों के साथ खड़ा हो और उनके दुख-दर्द को बाँटे।

You might also like

Comments are closed.