अहमदाबाद : 9वीं के छात्र ने 10वीं के स्टूडेंट की चाकू घोंपकर की हत्या - News On Radar India

अहमदाबाद : 9वीं के छात्र ने 10वीं के स्टूडेंट की चाकू घोंपकर की हत्या

स्कूल में मचा हड़कंप....

181

अहमदाबाद स्कूल में छात्र द्वारा चाकू से हमला कर 10वीं के छात्र की हत्या के बाद मचा बवालअहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद जिले के खोखरा इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में हिंसा की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को स्कूल परिसर में ही 9वीं क्लास के छात्र ने 10वीं के एक 15 वर्षीय छात्र नयन पर चाकू से हमला कर दिया। नयन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्कूल में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल में तोड़फोड़ की। पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच किसी बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जो मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोग और परिजन इस बात से आक्रोशित हैं कि स्कूल प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की।

पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और नाबालिग आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group