पंजाब में डेंगू रोकथाम के लिए क्या तैयारी... - News On Radar India

पंजाब में डेंगू रोकथाम के लिए क्या तैयारी…

पंजाब में मई से डेंगू टेस्ट आम आदमी क्लीनिक में, एक लाख लारवा चेकर्स संभालेंगे जिम्मेदारी…

193

पंजाब : सरकार ने डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कमर कस ली है राज्य में मई महीने से डेंगू टेस्ट आम आदमी क्लीनिकों में कराए जाएंगे जिससे लोगों को घर के पास ही सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी साथ ही राज्य सरकार ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए एक लाख लारवा चेकर्स को सक्रिय करने का निर्णय लिया है जो विभिन्न इलाकों में जाकर डेंगू मच्छरों के लार्वा की पहचान और नष्ट करने का कार्य करेंगे

सरकार का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से राज्य में 80 प्रतिशत तक डेंगू के मामलों को काबू में लाया जाए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार लारवा चेकर्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे घरों, पार्कों, जलभराव वाले क्षेत्रों और अन्य संभावित जगहों पर मच्छरों के प्रजनन केंद्रों को चिन्हित कर समय पर नष्ट कर सकें

आम आदमी क्लीनिकों में डेंगू टेस्ट की शुरुआत से लोगों को बहुत राहत मिलेगी अब डेंगू की जांच के लिए बड़े अस्पतालों या दूर के स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा सामान्य बुखार या डेंगू जैसे लक्षण दिखने पर मरीज अपने नजदीकी आम आदमी क्लीनिक में जाकर निःशुल्क जांच करवा सकेंगे इससे डेंगू के शुरुआती मामलों की पहचान तेजी से होगी और समय पर उपचार संभव हो सकेगा

राज्य सरकार ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वे नियमित रूप से लारवा सर्वेक्षण करें और लोगों को जागरूक करें ताकि डेंगू के प्रसार को रोका जा सके इसके तहत जन जागरूकता रैलियां पोस्टर बैनर वितरण और सोशल मीडिया कैंपेन भी चलाए जाएंगे जिससे लोग अपने घर और आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें और जलभराव न होने दें

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार डेंगू पर नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस बार राज्य में डेंगू को बड़े स्तर पर फैलने से रोकने के लिए समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे सरकार के प्रयासों में सहयोग करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group