श्री हरि सिमरन सेवा समिति चंडीगढ़ ने केदारनाथ धाम में लंगर के लिए राशन दान किया - News On Radar India

श्री हरि सिमरन सेवा समिति चंडीगढ़ ने केदारनाथ धाम में लंगर के लिए राशन दान किया

219

चंडीगढ़:  श्री हरि सिमरन सेवा समिति चंडीगढ़ केदारनाथ लंगर कमेटी जालंधर को राशन 1 क्विंटल चावल, 1 क्विंटल आटा, 25 किलो मिल्क पाउडर, 30 किलो अरहर दाल, 60 किलो मैकरॉनी, 25 किलो आचार, 50 किलो गुड , हल्दी, मिर्च, नमक आदि समान का दान दिया. लंगर कमेटी द्वारा इस बार सातवी बार केदारनाथ धाम में लंगर लगाया जा रहा है जिसमें श्री हरि सिमरन सेवा समिति मेंबर्स भी सेवा करवाने जाएंगे . समिति की प्रधान कांति देवी ने कहा कि समिति के मेंबर्स 02 मई से 08 मई तक केदारनाथ धाम में जालंधर की टीम मेंबर के साथ लंगर में सेवा करने जाएंगे जिसने सभी श्रद्धालु यात्रियों के लिए सुबह की चाय/नाश्ते से लेकर रात्रि के भोजन की व्यवस्था लंगर कमेटी द्वारा की जाएगी. समिति की मुख्या संरक्षक पूनम कोठारी ने बताया कि बद्रिकेदार लंगर कमेटी को उत्तराखंड प्रशाशन द्वारा लंगर के लिए परमिशन मिल गई है और 30 अप्रैल से 02 जून  तक विशाल भंडारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गबनी पुल, कुकरोनी (फटा से 02 किलोमीटर) में कमेटी द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन सभी श्रद्धालु के लिए किया जा रहा है . इस अवसर पर समिति के मेंबर्स पूनम कोठारी, कांति देवी, मोहन, देवी दत्त, राज रानी, नैंसी गुप्ता, अनुप्रिया, धीरज, रोहन, दीप्ति, देवकी, अर्णव, कीर्ति उपस्थि रहे .

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group