भारत विकास परिषद नॉर्थ-5 द्वारा सरल सामूहिक विवाह करवाए गए - News On Radar India

भारत विकास परिषद नॉर्थ-5 द्वारा सरल सामूहिक विवाह करवाए गए

रविवार को श्री सत्यनारायण धर्मशाला में जरूरत मंद परिवार से 3 कन्या विवाह करवाए गए

384

चंडीगढ़:  कल  भारत विकास परिषद के सौजन्य से  3 कन्या   सामूहिक   विवाह करवाए गए |     श्रीमती हरप्रीत कौर बबला ( महापौर चण्डीगढ़ ) मुख्य अतिथि के रूप में ,  एम के विरमानी (प्रांतीय अध्यक्ष) ,  तिलक राज वाधवा (प्रांतीय संरक्षक ) ,  पी के शर्मा ( पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ),श्रीमती सुनीता धवन (पूर्व पार्षद , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ) ,  बी पी अरोड़ा ( अध्यक्ष हिन्दू पर्व महासभा ),  राज कुमार सिंगला ,(प्रधान मंदिर कमेटी ) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी। परिषद की विभिन्न शाखाओं ने उपस्थिति दी और उनके भरपूर सहयोग से यह कार्य सम्पन्न हुआ।

इंद्रा कौशिश (शाखा मीडिया प्रमुख ) के बताए अनुसार, दीपक मित्तल (शाखा अध्यक्ष ), सुशील शर्मा (उपाध्यक्ष ) , कमलेश अरोड़ा ( सचिव ) , शशि गुप्ता ( वित सचिव ) , राखी शर्मा (महिला प्रमुख ), मधु मित्तल (सेवा प्रमुख ) , ललित गुप्ता (संस्कार प्रमुख ), कुसुम( सहयोग प्रमुख ) , राजेश कुमारी( संपर्क प्रमुख ),नीलम मकोल (पर्यावरण प्रमुख ) निर्मल अग्रवाल (क्षेत्रीय महिला एवं बाल विकास प्रमुख ) , अजय सिंगला (प्रांतीय उपाध्यक्ष ) , प्रेम लता शाह (जोन महिला प्रमुख ), रमेश अग्रवाल ( जोन संस्कार प्रमुख ), विमला गुप्ता ( सह सहयोग प्रांतीय प्रमुख ) और शाखा की समस्त कार्यकारणी का भरपूर सहयोग रहा ।

नव दंपति को विदाई के समय जरूरत का सभी समान दिया गया | जानवी जिंदल जिसने रोलर स्केट्स में भांगड़ा , गिद्दा योगा में बहुत से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया और गिनीस बुक में अपना नाम दर्ज करवाया ।प्रांतीय अध्यक्ष श्री एम के विरमानी द्वारा सम्मानित किया गया |             (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group