लालबत्ती पार कर पुलिस की गाड़ी ने एक्सयूवी को टक्कर मारी - News On Radar India

लालबत्ती पार कर पुलिस की गाड़ी ने एक्सयूवी को टक्कर मारी

247

चंडीगढ़: लालबत्ती पार कर पुलिस की गाड़ी ने एक्सयूवी को टक्कर मारी, दोनों गाड़ियों को किया गया जब्त
चंडीगढ़ में सेक्टर-9 मटका चौक से सेक्टर-17 बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर वीरवार दोपहर एक हादसा हुआ। सेक्टर-16 लाइट पॉइंट पर लालबत्ती क्रॉस कर रही तेज रफ्तार पुलिस की 112 सफारी गाड़ी ने ग्रीन लाइट में आ रही एक्सयूवी 700 गाड़ी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हेल्पलाइन नंबर-112 पर मिली शिकायत के बाद कंट्रोल रूम ने तैनात 112 हेल्पलाइन गाड़ी को मौके पर भेजा। पुलिस के जवान तेज रफ्तार में हूटर बजाते हुए सेक्टर-17 से मटका चौक की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने सेक्टर-16 की ओर से ग्रीन लाइट पार कर रही एक्सयूवी को टक्कर मार दी।

एक्सयूवी की चालक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पुलिस सफारी का परिचालक साइड भी क्षतिग्रस्त हुआ। सेक्टर-17 थाना प्रभारी सरिता रॉय और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। एक्सयूवी के चालक की पहचान जगजीत सिंह निवासी सेक्टर-15 के रूप में हुई, जो अपने भाई और पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सड़क पार करते समय ग्रीन लाइट थी, जबकि पुलिस के पीसीआर गाड़ी के चालक ने कहा कि वे इमरजेंसी में थे और लालबत्ती के पास बस के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group