अनिता मिड्डा, इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की प्रेजिडेंट बनी; नई कार्यकारणी घोषित - News On Radar India

अनिता मिड्डा, इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की प्रेजिडेंट बनी; नई कार्यकारणी घोषित

512

चंडीगढ़:  इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल डिस्ट्रिक्ट 308, चार्टर नं. 8062 की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई जिसमें सर्वसम्मति से अनिता मिड्डा को वर्ष 2024-25 के लिए इनरव्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की प्रेसिडेंट चुना गया। इस इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन सेक्टर 17 के निजी होटल में आयोजित किया गया था।

नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट अनिता मिड्डा को क्लब की पूर्व प्रेजिडेंट वीरेंदर कौर ने कॉलर पहनाकर प्रेसिडेंट का पदभार सौंपा। जिसके उपरांत क्लब की टीम को प्रेसिडेंट ने शेशे पहना कर उनका स्वागत किया। क्लब के अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों में वाईस प्रसिडेंट के लिए सरबानी दत्ता, सेक्रेटरी पद के लिए मोनिका आर्य, आईएसओ पद के लिए निशा, एडीटर पद के लिए रतनप्रीत कौर ,टेªजरार मोनिका गुप्ता को नियुक्त किया गया। इनके अलावा पूर्व प्रेसिडेंट वीरेन्द्र कौर को आईपीपी तथा पूर्व प्रेसिडेंट उषा शर्मा तथा नीलम महेंद्रु को कल्ब का एडवाइजर घोषित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि के तौर पर आईवीवाई हाॅस्पिटल से एमडी एंड कस्टलेंट (रेडिएशन आॅन्कोलाॅजी) मीनाक्षी शर्मा उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई जिसके उपरांत ट्राईसिटी में हुए विभिन्न सामाजिक कार्यों के ऊपर रिपोर्ट पढ़ी गई तथा इन कार्यों के बेहतर परिणाम के लिए क्लब की टीम वर्क को श्रेय दिया गया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों में क्लब के साथ भागीदारी करने वाले सपॉन्सर्स को सर्टिफिकेट देकर नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट अनिता मिड्डा ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्लब के 4 वर्ष पूरे होने पर केक भी काटा गया और सामाजिक कार्यों को बढ़ चढ़ कर करने का प्रण भी लिया गया।                    (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group