बहुजन समाज पार्टी की डॉक्टर रितु सिंह ने पदयात्रा कर मतदाताओं से सम्पर्क साधा - News On Radar India

बहुजन समाज पार्टी की डॉक्टर रितु सिंह ने पदयात्रा कर मतदाताओं से सम्पर्क साधा

336

चंडीगढ़: केंद्र शासित चंडीगढ़ संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर रितु सिंह ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए आज गांव धनास, सेक्टर 25 और सेक्टर 49 में पदयात्रा की और मतदाताओं से सम्पर्क साधा। उन्होंने लोगों से अपील की कि 1 जून को हाथी का बटन दबा कर उन्हें विजयी बनाएं और संसद सदन में पहुंचाएं।
लोगों से बातचीत करते हुए डॉक्टर रितु सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता आज मोदी की गारंटी की बात करते हैं। यह किस गारंटी की बात करते हैं, मोदी जी कहते ठगे की ब्लैक मनी को वापिस लाएंगे और देश के लोगों के खाते में 15 -15 लाख जमा करवाएंगे, वो गारंटी कहाँ है।महंगाई कम करवाएंगे, बल्कि महंगाई अपने चरम पर है।लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है। युवा वर्ग रोजगार से वंचित है। भ्रष्टाचारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त हो रहा है। देश मे ला एंड आर्डर डिसऑर्डर हो चुका है।अग्निवीर योजना का झांसा दे युवाओं को ठगा गया। वहीं कांग्रेस पार्टी भी इससे कम नही है,उसने भी देश को लूटा ही है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टिगों के उम्मीदवारों को खुला चैलेंज दिया कि वो किसी भी सार्वजनिक मंच पर आकर उनसे डिबेट करें। वो उनसे जनता हित से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं |                                                     (रोशनलाल शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group