डॉक्टर रितु सिंह ने ड्डूमाजरा और मलोया में डोर टू डोर प्रचार किया - News On Radar India

डॉक्टर रितु सिंह ने ड्डूमाजरा और मलोया में डोर टू डोर प्रचार किया

देश से भाजपा के 10 साल के कुशासन को खत्म करना है: डॉक्टर रितु सिंह

581

चंडीगढ़: चंडीगढ़ संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर रितु सिंह ने आज अपने ड्डूमाजरा और मलोया चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि ये चुनाव रितु सिंह का नहीं आपका अपना है। जब जनता का साथ हो और बुजुर्गो का आशीर्वाद हो तो सफलता मिलती है।

डॉक्टर रितु सिंह ने ड्डूमाजरा और मलोया में डोर टू डोर प्रचार के दौरान घर घर जाकर लोगों से संपर्क साधा और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। रितु सिंह ने कहा कि देश से भाजपा के 10 साल के कुशासन को खत्म करना है। भाजपा ने जाति व धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है और कांग्रेस ने 70 सालों में देश की बर्बाद किया है। इस भाईचारे, देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए तानाशाह भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना है।

उन्होंने मलोया में जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के चुनाव निशान हाथी के सामने वाला बटन दबाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया, चुनाव में जनता काम का हिसाब मांग रही है तो भाजपा और कांग्रेस बे सिर पैर की बात कर रही है, कोई काम करवाया हों तो काम पर बात कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन में अंहकार व बौखलाहट साफ नजर आने लगी है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने शासन में किसी का भी भला नहीं किया। लोगों को गुमराह किए रखा, मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा उन्हें रोकने के बजाए खुला छोड़ दिया। इस अवसर पर उनके साथ बसपा वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।                                                                                                         (रोशन लाल की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group