पार्षद जसबीर सिंह बंटी: प्रशासन ने छठ पूजा के अवसर पर आम आदमी की आस्था से किया खिलवाड़ - News On Radar India

पार्षद जसबीर सिंह बंटी: प्रशासन ने छठ पूजा के अवसर पर आम आदमी की आस्था से किया खिलवाड़

267

चंडीगढ़:– पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने चण्डीगढ़ प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन ने छठ पूजा के शुभावसर पर आम आदमी की धार्मिक आस्था से खिलवाड़ किया है। एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने एक्स ई एन नवराज सिंह से आग्रह किया था कि 13 और 14 अप्रैल को छठ पूजा के लिए सेक्टर 42 की न्यू लेक पर पानी खोल दिया जाए, ताकि लोग आस्था के छठ पूजा पर अपनी पूजा अर्चना कर सके। लेकिन एक्स ई एन ने उनके आग्रह को दरकिनार कर दिया। चंडीगढ़ प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों को बिना छठ पूजा किए ही न्यू लेक से वापिस जाना पड़ा। लोगों में प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ भारी आक्रोश है। (युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group