श्रीबाबा बालकनाथ सर्वसांझा सेवा मंडल चुनाव में तरसेम शर्मा प्रधान और वासुदेव शर्मा महासचिव सर्वसम्मति से मनोनीत - News On Radar India

श्रीबाबा बालकनाथ सर्वसांझा सेवा मंडल चुनाव में तरसेम शर्मा प्रधान और वासुदेव शर्मा महासचिव सर्वसम्मति से मनोनीत

375

चंडीगढ़: स्थानीय सेक्टर 42 के श्री सनातन धर्म मंदिर में  सिद्ध श्री बाबा बालकनाथ सर्व सांझा सेवा मंडल की चुनावी बैठक  हुई। यह बैठक भाजपा हिमाचल प्रकोष्ठ के शिविंद्र मंडोतरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व सम्मति से तरसेम चंद शर्मा को दूसरी बार प्रधान चुना गया। इसके अलावा वासुदेव शर्मा को महासचिव के पद पर सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। इसकी जानकारी चुनाव अधिकारी  शिविंद्र मंडोतरा ने दी।

बैठक के उपरांत  मनोनीत प्रधान तरसेम चंद शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और कहा कि बाक़ी की कार्यकारिणी भी शीघ्र गठित की जाएगी। इस अवसर पर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रम भी अच्छे स्तर पर किए जाएगें। पूर्व संगठन सचिव ओम ठाकुर ने कहा कि आगे भी सदस्यता अभियान जारी रहेगा।

महासचिव  वासुदेव शर्मा ने बताया, अभी तक दो सौ साठ के करीब मंडल की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

 

 

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group