भगवंत मान सरकार आज पेश करेगी बजट, राज्य की जनता को मिल सकती है बड़ी सौगात
उद्योगों को रियायत मिल सकती है
कृषि क्षेत्र के साथ पंजाब में निवेश लाने की सरकार की कोशिशों को देखते हुए बजट में उद्योगों को भी कुछ रियायत मिलने की उम्मीद है.
Punjab Budget: भगवंत मान सरकार आज पेश करेगी बजट, राज्य की जनता को मिल सकती है बड़ी सौगात
पंजाब की भगवंत मान सरकार जल्द ही अपना दूसरा बजट पेश करेगी। जालंधर उपचुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार बजट में पंजाब की जनता को बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर सकती है. सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना, महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की गारंटी, युवाओं को रोजगार और किसानों की आय बढ़ाने के सरकार के दावे के मद्देनजर सभी की निगाहें बजट पर टिकी हैं.
Comments are closed.