पंजाब की जेल में गैंगवार: गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, कहा- हमारे भाइयों को मार डाला, घटना की वजह बताई

गोल्डी ने आगे लिखा- जग्गू के कहने पर उसने दो दिन पहले हमारे भाई मनप्रीत भाऊ धेपाई को पीटा था। आज हमारे भाइयों ने एक तरफ उन्हें मार डाला। इसी जग्गू ने हमारे भाई रूपा और मन्नू को फंसाया और एनकाउंटर करवा दिया. पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की तलाश देश की प्रमुख एजेंसियां कर रही हैं.
केशव ने कहा- हमला गलतफहमी में हुआ
हमले में घायल हुए केशव ने अस्पताल में मीडिया से कहा कि किसी बात को लेकर गलतफहमी हो गई है. उसके बाद 25 से 30 लोगों ने वहां पड़े रॉड, सरिया व अन्य सामान से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें वह तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Comments are closed.