विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज - News On Radar India

विदेश भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज

इमिग्रेशन कंपनी ने वर्क वीजा का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में ऐंठे रुपये

166

चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 16.05 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सोनीपत के सेक्टर-23 निवासी नवनीत की शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के संचालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नवनीत ने बताया कि 22 जून 2022 को उसे व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनकी कंपनी वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का काम करती है।

कुछ दिन फोन पर बातचीत के बाद नवनीत को सेक्टर-36 में बुलाया गया, जहां उसकी मुलाकात अमृतपाल और गौतम से हुई। आरोपियों ने वर्क वीजा के नाम पर अलग-अलग किस्तों में नवनीत से 16.05 लाख रुपये और दस्तावेज लिए।

बाद में नवनीत की बातचीत मोहाली के फेज-1 स्थित रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज के मालिक कैलाश सेठी से भी हुई। समय बीतता गया, लेकिन न वीजा मिला और न ही पैसे वापस किए गए। जब नवनीत ने आरोपियों से पैसे लौटाने की मांग की, तो उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद नवनीत ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group