मौसम अपडेट: चंडीगढ़ में बारिश के आसार, जानें कब मिलेगी राहत - News On Radar India

मौसम अपडेट: चंडीगढ़ में बारिश के आसार, जानें कब मिलेगी राहत

तापमान में बढ़ोतरी और उमस का असर

252

चंडीगढ़ (पंजाब): में लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। तेज धूप और हवा में नमी के कारण उमस लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। तापमान के साथ-साथ गर्मी और उमस से राहत फिलहाल दो दिन तक नहीं मिलने की संभावना है।

अगले दो दिनों में बदल रहेंगे लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार को मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी, अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहेगा।

27 से 29 सितम्बर के बीच बारिश के आसार
शुक्रवार, 29 सितंबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना रहेगा, लेकिन 27, 28 और 29 सितंबर को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group