मौलीजागरां में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला - News On Radar India

मौलीजागरां में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

आरोपियों की पहचान और पुलिस कार्रवाई

384

चंडीगढ़ मौलीजागरां :मनीमाजरा में मौलीजागरां के युवकों ने गणेश विसर्जन रैली के दौरान एक युवक पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना दो-तीन दिन पहले की है, लेकिन इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने घायल युवक की पहचान मौली कांप्लेक्स के निवासी आलोक के रूप में की। आलोक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान नोनी, विजय, कृष और अन्य के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

वीडियो के बाद खुला मामला
वीडियो में आलोक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। गंभीर रूप से घायल आलोक को उसके परिजनों ने सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की पहले कोई शिकायत नहीं की गई थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली।
जांच जारी
मौलीजागरां थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई में लगी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group