बठिंडा एआरटीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, फरार - News On Radar India

बठिंडा एआरटीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, फरार

रिश्वत मांगने के आरोप में सुरक्षा कर्मी की गिरफ्तारी, एआरटीओ का नाम भी आया सामने

211

पंजाब: भ्रष्टाचार मामले में बठिंडा के एआरटीओ नामजद, विजिलेंस को मिला था सुरक्षाकर्मी का ऑडियो

पंजाब : पंजाब के बठिंडा में एआरटीओ अंकित बंसल को विजिलेंस ब्यूरो मोहाली ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत नामजद किया है। ये मामला तब सामने आया जब रामपुरा एरिया के एक व्यक्ति ने एआरटीओ के सुरक्षा कर्मी सुखप्रीत सिंह की ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की, जिसमें वह रिश्वत मांग रहा था। इस ऑडियो के बाद, मोहाली विजिलेंस टीम ने सुखप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक पूछताछ में सुखप्रीत सिंह ने खुलासा किया कि वह एआरटीओ के निर्देश पर रिश्वत लेते थे। इसके बाद एआरटीओ अंकित बंसल को भी इस कांड में नामजद किया गया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई अन्य लोगों की भी शमूलियत हो सकती है, जिनका नाम जांच में सामने आ सकता है।

इस मामले में आगे की जांच में एआरटीओ और उसके सुरक्षा कर्मी के अलावा अन्य शक्की व्यक्तियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group