चंडीगढ़ के धनास में आत्महत्या की दर्दनाक घटना, पुलिस जांच में जुटी

धनास में पति ने कमरे में आत्महत्या की, पत्नी बाहर धूप सेक रही थी

217

चंडीगढ़: धनास इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने घर के अंदर पंखे से दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी पत्नी घर के बाहर चारपाई पर बैठकर धूप सेक रही थी। जब पत्नी अंदर गई, तो पति को पंखे से लटका हुआ देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में भेज दिया।

मृतक की पहचान राकेश कुमार (45) के रूप में हुई है, जो अपने दो बेटों और पत्नी के साथ धनास में रहता था। एक बेटा पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा फूड सप्लाई कंपनी में काम करता है। राकेश लंबे समय से बेरोजगार था और शराब पीने का आदी भी था। इससे मानसिक परेशानियां बढ़ चुकी थीं।

बुधवार दोपहर के वक्त जब उसके दोनों बेटे घर पर नहीं थे, तो राकेश ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा बनाया और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पत्नी बाहर धूप में आराम कर रही थी। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई, तो पति को पंखे से लटका देख उसके होश उड़ गए। आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को पंचनामा कर जीएमएसएच-16 में भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी लिए और जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group