खेल-खेल में गई जान, तौलिए से दम घुटने से मासूम की मौत - News On Radar India

खेल-खेल में गई जान, तौलिए से दम घुटने से मासूम की मौत

खेल के दौरान दम घुटने से मासूम की मौत

297

अंबाला सिटी में खेल के दौरान दम घुटने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
अंबाला सिटी के कमल विहार में बुधवार को एक हृदय विदारक घटना घटी जब छह वर्षीय कृष्णा की खेल के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। कृष्णा की मां पायल ने बताया कि वह और उनके पति दोनों काम पर चले गए थे और अपने बच्चों कृष्णा और उसकी दस वर्षीय बहन परी को घर पर अकेला छोड़ गए थे। पायल दुकान पर काम करने गई थीं, और जब वह वहां पहुंची, तो उन्हें पता चला कि उनके बेटे को कुछ हो गया है।

पायल ने घर पहुंचकर देखा कि उनका बेटा ड्रेसिंग टेबल के पास गिरा हुआ था। कृष्णा की बहन परी ने बताया कि कृष्णा तौलिए से खेल रहा था, और अचानक तौलिए के गले में फंसने से उसका दम घुट गया। घबराई परी ने पड़ोसी बलबीर सिंह की पत्नी सुनीता देवी को सूचना दी, जिन्होंने तुरंत पायल को बताया।

पायल ने कृष्णा को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस को इत्तेफाकन मौत की सूचना दी गई। पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिलने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई की।
कृष्णा पहली कक्षा में पढ़ता था और बुधवार को उसकी स्कूल छुट्टी थी। माता-पिता ने हाल ही में उसे और उसकी बहन को मोबाइल दिलाया था और घर की अतिरिक्त चाबी भी बनवाई थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि आज उनके बेटे का अंतिम दिन होगा। पायल ने बताया कि उनकी बेटी परी का हाल ही में जन्मदिन भी मनाया गया था।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group