कर्मचारियों की मांगे पूरी कराने के लिए कल रैली, तैयारियां पूरी - News On Radar India

कर्मचारियों की मांगे पूरी कराने के लिए कल रैली, तैयारियां पूरी

265

चंडीगढ़ में कर्मचारी रैली की तैयारियां पूरी, मांगे पूरी कराने की मांग

चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ प्रशासन और एमसी एंप्लायज एंड वर्कर्स के बैनर तले यूटी कर्मचारी अपनी मांगें पूरी कराने के लिए कल एक विशाल रैली आयोजित करेंगे। यह रैली क्रिकेट स्टेडियम के सामने सेक्टर-23 में दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक अश्वनी कुमार, चेयरमैन सुरमुख सिंह, कमल कुमार, कुलदीप सिंह, संजय दूहन और याद राम ने आरोप लगाया कि प्रशासन और नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में विफल रहे हैं, जिसके कारण कर्मचारियों को बार-बार प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

अश्वनी कुमार ने प्रशासन से कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। इन मांगों में आउटसोर्स वर्कर्स के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाने, समान काम के लिए समान वेतन की मांग, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर विभाग द्वारा आउटसोर्स वर्करों की भर्ती की मांग और पेंशन लाभ को तुरंत देने की मांग शामिल हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group