कनाडा पीआर वीजा के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, मामला दर्ज - News On Radar India

कनाडा पीआर वीजा के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, मामला दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर ठगे गए रुपये, आरोपियों ने पासपोर्ट और दस्तावेज भी नहीं लौटाए

163

चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-47/डी निवासी रजनीश लूथरा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रजनीश लूथरा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह कनाडा में पीआर वीजा लगवाना चाहता था। इसके लिए उसने संदीप और नवीन नामक व्यक्तियों से संपर्क किया। आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये ऐंठ लिए।

कई दिनों तक आरोपियों ने वीजा दिलाने और विदेश भेजने का झूठा आश्वासन दिया। जब रजनीश ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। आरोपियों ने न केवल रुपये लौटाने से इनकार किया, बल्कि उसका पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी वापस नहीं किए।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद 21 नवंबर को केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group