अनिल विज का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हमला - News On Radar India

अनिल विज का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हमला

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर रिएक्शन

266

Chandigarh: अनिल विज का कांग्रेस के घोषणा पत्र पर हमला: हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को “धोखे का पत्र” और “झूठ का पुलिंदा” करार दिया। उन्होंने इस पत्र को नदी में फेंक देने की बात की और कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए। यह प्रतिक्रिया उन्होंने अम्बाला छावनी में शॉप-टू-शॉप चुनाव प्रचार के दौरान दी।

कांग्रेस की नशा मुक्त हरियाणा योजना पर निशाना: अनिल विज ने कांग्रेस की हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की योजना पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आदतन धोखेबाज पार्टी है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने वहां भी महिलाओं को सस्ते गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। विज ने कांग्रेस की नशा मुक्त योजना को भी इसी तरह का झूठा वादा बताया।

चुनावी प्रचार और भाजपा की रणनीति: चुनाव प्रचार के संबंध में अनिल विज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता जा रहा है और यह चुनाव प्रचार विरोधियों को उखाड़ फेंकेगा। उन्होंने अम्बाला में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शॉप-टू-शॉप प्रचार किया, जिसमें विभिन्न बाजारों का दौरा शामिल था। सभी बाजारों में उनके स्वागत के लिए फूल-मालाओं और पगड़ी का सम्मान किया गया। प्रचार अभियान ने भाजपा के स्थानीय कार्यालय पर समाप्त हुआ।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group