श्री श्याम करूणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 111 वां अन्न भंडारा - News On Radar India

श्री श्याम करूणा फाउंडेशन ने आयोजित किया 111 वां अन्न भंडारा

326

पंचकूला: श्री श्याम करूणा फाउंडेशन ने 111वें अन्न भंडारे का आयोजन फाउंडेशन के संस्थापक व समाज सेवी अमिताभ रुंगटा के नेतृत्व में पंचकूला के औद्योगिक क्षेत्र 1 में किया। भंडारे के दौरान उनके साथ अनुपमा रुंगटा , चैतन्य रुंगटा , प्रगति ,सुखपाल सिंह, सुरेश जांगरा, निधि संधु,विशेष रूप से उपस्थित थे, जिन्होंने भंडारे को जनसाधारण में वितरित करने में विशेष सहयोग दिया।

इस अवसर पर अमिताभ रुंगटा ने कहा कि अन्न का दान करना सर्वोत्तम कार्य होता है। जो व्यक्ति अपना जीवन दान पुण्य में लगाता है उसका सदैव कल्याण ही होता है। शास्त्रों में भी दान विशेष कर अन्न दान करना या भंडारा लगाना पुण्य मानव कर्तव्यों में माना जाता है।                                 (युद्धवीर सिंह की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group