PM on Eid: 'एकजुटता बनी रहे...', ईद मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी ने दिया खास मैसेज - News On Radar India

PM on Eid: ‘एकजुटता बनी रहे…’, ईद मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी ने दिया खास मैसेज

454

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पीएम मोदी ने एक विशेष संदेश जारी कर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सभी को ईद मुबारक। इस अवसर पर चारों ओर खुशी और समृद्धि हो।”

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने समानता पर आधारित मानव समाज का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया था।

PM Modi on Eid Milad-un-Nabi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को विशेष शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “ईद मुबारक। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर शुभकामनाएं। सद्भाव और एकजुटता हमेशा बनी रहे। चारों ओर खुशी और समृद्धि हो।”

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने समानता पर आधारित मानव समाज का एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाएं हमें समानता, शांति, और एकजुटता की ओर प्रेरित करती हैं। इस विशेष अवसर पर, हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सामंजस्य और भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लें।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group