महर्षि दयानंद सरस्वती का 200वां जन्म समारोह डी ए वी चंडीगढ़ में मनाया गया - News On Radar India

महर्षि दयानंद सरस्वती का 200वां जन्म समारोह डी ए वी चंडीगढ़ में मनाया गया

531

चंडीगढ़: महर्षि दयानंद सरस्वती जी का 200वां जन्म समारोह डी ए वी 39 डी के प्रांगण में पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ और धार्मिक पवित्रता से मनाया गया। डी ए वी पब्लिक स्कूल सैक्टर 39 डी चंडीगढ़ के तत्त्वावधान में माननीय पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी जी एवं प्राचार्या श्रीमती मनिंदर वोहरा जी के कुशल मार्गदर्शन में 200कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय में डी ए वी प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एच आर गंधार   आर सी जीवन जी, प्रबंधक श्रीमती मधु बहल जी, विभिन्न डी ए वी विद्यालयों के प्राचार्य और प्राचार्या एवं अन्य जानी-मानी हस्तियों ने भाग लेकर महायज्ञ की शोभा को बढ़ाया।
इस महायज्ञ में विद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए,
स्कूल परिसर को प्रकाशित किया।आर्य समाज की परिपाटी, परंपराओं के प्रतीक पवित्र श्लोकाच्चारण से विद्यालय का प्राॅंगण गूॅंज उठा। मनिंदर वोहरा  ने सभी बच्चों को बताया कि हमें हमेशा अपने जीवन में महर्षि दयानंद सरस्वती जी के सिद्धांतों और शिक्षाओं से प्रेरित होकर अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group