डॉ रिया मिड्डा ने अपनी शादी से पूर्व जरूरतमंद परिवार को बांटा मासिक राशन, और आशीर्वाद लिया - News On Radar India

डॉ रिया मिड्डा ने अपनी शादी से पूर्व जरूरतमंद परिवार को बांटा मासिक राशन, और आशीर्वाद लिया

इनर व्हील क्लब ऑफ चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की अंतरराष्ट्रीय सदस्य डॉ. रिया मिड्डा सामाजिक कार्यों में रही हैं अग्रणीय

374

चंडीगढ़: इनर व्हील क्लब ऑफ सिटी ब्यूटीफुल की अंतराष्ट्रीय सदस्य डॉ रिया मिड्डा ने अपनी शादी को यादगार व अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए, जरूरतमंद परिवार को एक ओर जहां अपनी शादी के लेडिस संगीत समारोह में आमंत्रित किया, वही दूसरी ओर उन्हें एक महीने का राशन देकर उनसे आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर क्लब की वाईस प्रेसिडेंट अनिता मिड्डा जो कि डॉ रिया मिड्डा की माता हैं, ने बताया कि रिया बचपन से ही परोपकार और सामाजिक प्रवृत्ति की रही है। यह रिया का एक सपना था कि वे जरूरतमंद परिवारों को अपनी शादी के लेडीज संगीत में आमंत्रित कर उन्हें सम्मान दे। रिया का मानना हैं, उनका दिया हुआ आशीर्वाद फलता और फूलता है। रिया के इस सपने को पूरा करने पर वे क्लब के सभी सदस्यों का वह आभार व्यक्त करती है। रिया शादी के बाद भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट वरिंदर कौर ने कहा कि हमारी बेटी व अतर्राष्ट्रीय सदस्या डॉ रिया द्वारा कई सामाजिक कार्य किए है। रिया में नेतृत्व का गुण विद्यमान है। वह हर समय जरूरतमंदों की सहायता के लिए तैयार रहती हैं। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।                                                                                                                      ( रोशनलाल की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group