ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज मोहाली के संयोजक बने प्रीत कमल सिंह सैनी - News On Radar India
News around you

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज मोहाली के संयोजक बने प्रीत कमल सिंह सैनी

सामाजिक व जनकल्याणकारी को मोहाली में करना मेरी प्राथमिकताः प्रीत कमल सिंह सैनी

281

मोहाली: ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, पंजाब की एक बैठक ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, पंजाब के अध्यक्ष लवलीन सिंह सैनी के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, मोहाली का संयोजक प्रीत कमल सिंह सैनी को घोषित किया गया। इस दौरान इस बैठक में हिम्मत सिंह सैनी देसूमाजरा, रूपक सैनी, ट्रांसपोर्टर दविंदर सैनी, दास अश्वनी सैनी, मुख्य प्रबंधक श्री तजिंदर सिंह, जतिंदर सैनी, युवा नेता विश्वजीत सिंह सैनी, गुरमीत सिंह भांखरपुर, सुखविंदर सिंह, शेरी कुराली व अन्य मौजूद थे।

इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, मोहाली का संयोजक प्रीत कमल सिंह सैनी, जो कि अस्टिेंट प्रोफेसर व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी रहे हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं, ने कहा कि वे पूरे समर्पण व जिम्मेदारी के साथ अपने सामाजिक कार्यो को निर्वाह करेंगे और सैनी समाज को एक जुटता में पिरायेगें। उन्होंने कहा कि समाज में नशे के खिलाफ वे समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाएगें। उन्होंने कहा कि मोहाली में यूथ को मजबूत किया जाएगा।

इस बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड लवलीन सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज की जिला स्तरीय बैठक जल्द ही मोहाली में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी मोहाली टीम के साथ काम करने के लिए हमेशा तैयार हैं और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पंजाब की मोहाली इकाई की टीम की घोषणा की जाएगी और मोहाली जिले के हर गांव, मोहल्ले, कस्बे और शहर में इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

इस बैठक में पंजाब के उपाध्यक्ष हरबंस सिंह सैनी और राज्य कमेटी सदस्य जत्थेदार अजमेर सिंह सैनी कोटला निहंग, जतिंदर सैनी, रोपड़ प्रभारी मंजीत सिंह तंबर ने भी संबोधित कर ने भी अपने अपने विचार साझे किए। मंच का संचालन राज्य कमेटी सदस्य बलविंदर सैनी ने किया।                                                                                                                                                          (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group