Kejriwal Sheesh Mahal: केजरीवाल का 'शीशमहल' आम जनता के लिए खुला! बेड, सोफा और झूमर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे - News On Radar India

Kejriwal Sheesh Mahal: केजरीवाल का ‘शीशमहल’ आम जनता के लिए खुला! बेड, सोफा और झूमर की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

36

नई दिल्ली | Kejriwal Sheesh Mahal: दिल्ली की राजनीति में चर्चित रहा अरविंद केजरीवाल का सरकारी बंगला अब आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली की बीजेपी सरकार ने शुक्रवार से 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले को आम जनता के लिए प्रदर्शनी के रूप में खोल दिया है। बंगले के बाहर ‘शीशमहल’ नाम का बोर्ड लगाया गया है। खास बात यह है कि बंगले के अंदर मौजूद बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल, पर्दे और झूमर तक पर उनकी कीमतों के प्राइस टैग लगाए गए हैं। सरकार के मुताबिक, इस बंगले की कुल कीमत 58 करोड़ 83 लाख 66 हजार 314 रुपये है।

अरविंद केजरीवाल साल 2015 से 2024 तक मुख्यमंत्री रहते हुए अपने परिवार के साथ इसी बंगले में रहे थे। अब सरकार इसे आम लोगों के सामने प्रदर्शनी के तौर पर पेश कर रही है, ताकि लोग खुद बंगले की भव्यता और इसके इंटीरियर में इस्तेमाल की गई चीजों को देख सकें।

शीशमहल के अंदर क्या-क्या दिखा?

बंगले की प्रदर्शनी में हर छोटी-बड़ी चीज की कीमत बताई गई है। डाइनिंग टेबल से लेकर पर्दों और झूमर तक के लिए अलग-अलग प्राइस टैग लगाए गए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, बंगले के इंटीरियर में इस्तेमाल हुई कुछ चीजों की कीमत लाखों रुपये में है।

इनमें शामिल हैं:

  • – डाइनिंग टेबल और कुर्सियां: 30.52 लाख रुपये
  • – पर्दे: 5 लाख रुपये
  • – झूमर: 11 लाख रुपये
  • – स्लाइडिंग दरवाजे वाली बैठक: 41.16 लाख रुपये
  • – पाउडर रूम: 5.80 लाख रुपये
  • – लॉबी एरिया: 7.58 लाख रुपये
  • – डंबवेटर लिफ्ट: 7 लाख रुपये

बंगले के अंदर मौजूद सामान और सुविधाओं की कीमतों को लेकर यह प्रदर्शनी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

कितनी होगी शीशमहल देखने की टिकट?

अगर आप भी केजरीवाल के इस चर्चित बंगले को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए टिकट लेना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, शीशमहल में प्रवेश के लिए टिकट की कीमत करीब 20 रुपये रखे जाने की योजना है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज के छात्रों को मुफ्त प्रवेश देने का प्रस्ताव है।

दिल्ली सरकार की योजना फिलहाल इस बंगले को कुछ समय तक आम लोगों के लिए खुला रखने की है। इसके बाद इसे एक निजी हॉस्पिटैलिटी कंपनी को सौंपने की तैयारी है।

बाद में कॉन्फ्रेंस और बैठकों के लिए होगा इस्तेमाल

सरकार की योजना के मुताबिक, भविष्य में इस बंगले का इस्तेमाल सरकारी कॉन्फ्रेंस, लंच और बैठकों के आयोजन के लिए किया जा सकता है। इसके लिए इसे एक निजी हॉस्पिटैलिटी कंपनी को सौंपने की तैयारी है।

2015 से 2024 तक केजरीवाल रहे थे इस बंगले में

बता दें कि 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित यह सरकारी आवास अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनका आधिकारिक निवास था। वह साल 2015 से 2024 तक अपने परिवार के साथ यहां रहे थे।

दिल्ली की बीजेपी सरकार इस बंगले को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी पर निशाना साधती रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पहले ही घोषणा की थी कि जनता की मांग पर इस बंगले को आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया था कि एक तरफ अरविंद केजरीवाल सादगी और सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल न करने की बात करते थे, वहीं दूसरी तरफ उनके लिए आलीशान आवास तैयार कराया गया। बीजेपी सरकार इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताकर जनता को दिखाना चाहती है।

फिलहाल शीशमहल की प्रदर्शनी शुरू होने के बाद अब लोगों की नजर इस बात पर है कि इसे देखने कितने लोग पहुंचते हैं और बंगले के अंदर की भव्यता को लेकर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group