नेहा धूपिया के साथ 55 बाइक राइडर्स ने युवाओं को ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए किया प्रेरित - News On Radar India

नेहा धूपिया के साथ 55 बाइक राइडर्स ने युवाओं को ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए किया प्रेरित

सोमवार को रोडीज रीबर्थ के ऑडिशन में दिखेगा जेन-जी का उत्साह

56

चंडीगढ़ : एमटीवी  रोडीज रीबर्थ के नए सीजन के ऑडिशन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह पहले से ही देखने को मिला। रविवार को सेक्टर-8 से 55 बाइक राइडर्स की अगुआई में रोडीज बाइक रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थान सेक्टर 16-17 अंडर पास पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने जमकर डांस कर माहौल को रोडीज के रंग में रंग दिया।

रैली में अभिनेत्री और रोडीज गैंग लीडर नेहा धूपिया भी शामिल हुईं। बाइक राइडर्स ने रास्ते में आने-जाने वाले युवाओं और जेन-जी को रोडीज के ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने भी रैली का उत्साह के साथ स्वागत किया।

गौरतलब है कि इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पंचकूला में भी नोएडा की तर्ज पर रात से ही लगी युवाओं की कतारें देखने को मिल सकती है

रोडीज के ऑडिशन को लेकर नोएडा में भी युवाओं का जोश देखते ही बना। ऑडिशन स्थल पर रात से ही हजारों युवा कतारों में खड़े नजर आए। ऑडिशन सेंटर से लेकर आसपास की सड़कों तक युवाओं की भीड़ दिखाई दी।

जानकारी के मुताबिक, इस बार रोडीज को नए अंदाज और नए कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों के सामने लाने की तैयारी है। जेन-जी की ऊर्जा, जुनून और प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए ऑडिशन में भी कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। रोडीज का यह नया सफर युवाओं के लिए एक अनोखी चुनौती और रोमांचक मुकाबले का मंच बनने वाला है |                   ( हरमिंदर नागपाल‌  की रिपोर्ट)

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group